कोलकाता.
कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की घटना पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपना बयान दिया है। इस उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। साथ ही उस घटना को दुर्भाग्यजनक बताया है। डिप्टी सीएम साहब ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई होने की भी बात कही है।
उपमुख्यमंत्री साव ने कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यजनक घटना है। शर्मसार करने वाली घटना है। उस घटना के बाद जो राज्य सरकार की भूमिका थी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जो भूमिका थी, वह तो और बहुत निंदनीय है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्वयं बेटी होकर एक डॉक्टर बेटी के साथ जो इतनी बड़ी घटना हुई, इतनी बड़ी घिनौना अपराध हुआ, वह ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि निश्चित रूप से सीबीआई इंक्वारी का आदेश हुआ है। दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

More Stories
CG में 186 सरकारी कर्मचारियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्रों की होगी जांच, मेडिकल बोर्ड करेगा सत्यापन
राजनांदगांव में दो साल में पाइपलाइन से मिलेगी गैस सप्लाई, टेडसरा तक बिछी पाइप लाइन
बांसपारा में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, विधायक अंबिका मरकाम ने किया शुभारंभ