कबीरधाम.
नक्सल प्रभावित जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार, कवर्धा से अपने घर जा रहे युवक चंदू पटेल ग्राम सरवाही (35) को तेज रफ्तार कार क्रमांक गुजरात पासिंग GJ 18 BF 0717 ने रेंगाखार के पास अपने चपेट में लिया। इससे चंदू पटेल की मौत हो गई।
वहीं, आसपास के लोगों कार को रोका। कार में तीन लोग बैठे थे। हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए व तीनों युवक की धुनाई कर दी। आसपास के लोगों ने जंगल रेंगाखार थाना को सूचना दी। मौके पर पुलिस बल भेजा गया। मृतक के शव को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, कार चालक व अन्य लोगों को थाना में बैठाया गया। पुलिस के अनुसार कार सवार लोग कोई पत्रकार नहीं है, कार में प्रेस लिखा कर घूमने के लिए आए थे। ये तीनों दुर्ग – भिलाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटना के बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

More Stories
बिलासपुर में ईंधन का पर्याप्त भंडार, अफवाहों पर न दें ध्यान, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दी राहत
झारखंड के शिव कुमार और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक; छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत जीता
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल