अलवर.
अलवर के भर्तृहरि धाम में लक्खी मेला लगने से पहले ही चेन चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह ने एक दिन पहले धाम में दर्शन करने गई महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। मामले में महिला ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। अलवर में काला कुआं निवासी महिला लक्ष्मी ने बताया कि वे परिवार के साथ भर्तृहरि धाम गए थे।
वहां दर्शन करने के बाद वापस निकलते समय भीड़ में एक व्यक्ति ने उसके चेहरे के आगे हाथ कर दिया और एक महिला ने गले से सोने की चेन तोड़ ली। चेन तोड़ने के बाद दोनों तुरंत फरार हो गए। महिला ने चेन चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। चेन की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

More Stories
600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर CM योगी का रोमांचक सफर, जापान की हवा में चलने वाली ट्रेन में मुस्कुराए मुख्यमंत्री
शंकराचार्य Avimukteshwaranand पर जांच तेज, पुलिस जुटा रही सबूत, नाबालिग का कराया मेडिकल
यूपी सरकार का होली से पहले तोहफा, 38 लाख छात्रों को मिलेगा फायदा