नई दिल्ली
गई अपडेट, सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट इस तारीख को होगा घोषित। सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित होने की तारीख को लेकर जारी हुआ अपडेट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में करीब 39 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इन स्टूडेंट्स का रिजल्ट 20 मई के बाद घोषित किये जाएंगे।
सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जारी अपडेट के अनुसार 10वीं और 12वीं रिजल्ट की घोषणा 20 मई 2024 के बाद की जाएगी।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं एक ही पाली में सभी दिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित की गई थी. इस साल 26 विभिन्न देशों के कुल 39 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी. अकेले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 877 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में 5.80 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. इसके अलावा रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीधे इस लिंक https://www.cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html के जरिए चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में टॉप परफॉर्मेंस करने वाले छात्रों के लिए मेरिट लिस्ट जारी करने की परंपरा को स्थाई रूप से बंद करने का फैसला लिया था. इस फैसले का उद्देश्य छात्रों के बीच “अनहेल्दी कंपटीशन” की व्यापकता को कम करना है. पिछले साल सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 12 मई, 2023 को जारी किया गया था. कक्षा 10वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% दर्ज किया गया था, जबकि सीबीएसई 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% रहा था.
इन वेबसाइट्स पर जारी हो सकता है परिणाम
सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 स्कोरकार्ड में छात्रों के नाम, रोल नंबर, विषय-विशिष्ट अंक, कुल ग्रेड और अन्य जानकारी होगी. परीक्षा पास करने के लिए, विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय और कुल में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने जरूरी होते हैं. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, उम्मीदवार अपने सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट digilocker.gov.in, result.gov.in, cbseresults.nic.in, और result.cbse.nic पर चेक कर सकेंगे.
CBSE 10th, 12th Result 2024 ऐसे करें चेक
CBSE Board की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CBSE 10th, 12th Result 2024 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका CBSE 10th, 12th Result 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
CBSE 10th, 12th Result 2024 चेक करें और इसे सेव करें.

More Stories
MP ESB Recruitment 2026: 2306 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 200 पटवारी समेत 530 मंडी बोर्ड वैकेंसी; 18 अगस्त तक करें आवेदन
IBPS ने निकाली 11,403 क्लर्क भर्ती, बैंकिंग नौकरी का सुनहरा मौका
MP NEET UG Counselling 2026: सरकारी स्कूल के छात्रों को 5% आरक्षण, जानें रजिस्ट्रेशन फीस और अपग्रेडेशन के नए नियम