लखनऊ
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ऋषिका रेजिडेंशियल सोसायटी में दंपती का बाथरूम में अलग-अलग नहाते समय विडियो बनाए जाने के मामले में पुलिस छह लोगों से पूछताछ कर रही है। पीड़ित परिवार से विडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ऋषिका रेजिडेंशियल सोसायटी में एक महिला परिवारजनों के साथ रहती है। 11 फरवरी की देर रात एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर विडियो भेजा गया। विडियो में पीड़िता के पति बाथरूम में नहा रहे थे। इसके बाद पीड़िता के मोबाइल पर एक और विडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई। दूसरी विडियो में पीड़िता नहाते हुए दिखाई दी।
विडियो आने के बाद पीड़िता ने बाथरूम चेक किया तो उसकी फॉल्स सीलिंग में छेद था। आशंका है कि किसी ने फॉल्स सीलिंग में स्पाई कैम लगाकर विडियो बना लिया। एक मेसेज भेजकर विडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 करोड़ रुपये की मांग भी की। पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता के घर में रेनोवेशन का कार्यचल रहा है। बाथरूम में भी रेनोवेशन किया गया था। ऐसे में आशंका व्यक्ति की जा रही है कि फॉल्स सीलिंग का काम करने वाले लोगों ने उसमें स्पाई कैम लगाया होगा। शक के आधार पर पुलिस फॉल्स सीलिंग का काम करने वालों समेत 6 लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

More Stories
आसाराम की पैरोल खत्म, सरेंडर में देरी से जोधपुर जेल में नहीं मिला प्रवेश; सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं
दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव, दिल्ली से सफर करने से पहले चेक करें नया शेड्यूल
साहिल हत्याकांड: मुस्कान को अपनाने की चर्चा के बीच फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में होगी पैरवी