लुधियाना
लुधियाना में सतलुज दरिया पर छठ पूजा पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है जिसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार छठ पूजा पर वाहनों की पार्किंग को लेकर सतलुज दरिया पर पर्ची काटी जा रही है। इस दौरान पार्किंग वसूली करने वाले अपनी मनमर्जी कर रहे हैं जिसे लेकर लोगों में माहौल गरमा गया है।
वाहन पार्क करने वाले मनोज कुमार यादव का कहना है कि पार्किंग पर्ची पर 10 रुपये लिखे हैं और उसे काटकर 50 रुपये की पर्ची थमा दी गई है। पार्किंग वसूली करने वाले अपनी मनमर्जी कर रहे हैं जो सरासर अन्याय है। यह सारा मामला कैमरे में कैद हो गया है।

More Stories
बिना फेरे ही पति-पत्नी: स्थिर रिश्ते वाले लिव-इन कपल्स को माना जाएगा मैरिड, जनगणना के नए नियम ने चौंकाया
1 अप्रैल से PAN कार्ड नियमों में बदलाव: नाम mismatch होने पर बंद हो सकता है PAN, तुरंत करें ये कदम
घर की छत से लेकर खाने के अनाज तक: जनगणना 2026 में सरकार ने पूछे ये 33 सवाल, क्या आपके पास हैं सभी जवाब?