सीकर.
सीकर जिले के करड़ गांव में आज सुबह एक नवदंपति की कार के सामने नीलगाय आ जाने के कारण हुई सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मारोठ निवासी नवदंपति कार से एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करड़ गांव के पास कार के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से हादसा हो गया। हादसे में नव विवाहित सोनू मीणा की मौके पर ही मौत हो गई और उसका पति मनीष मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतका के शव को खाचरियावास सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पर आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। घायल पति मनीष मीणा का अस्पताल में इलाज चल रहा है । मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
उत्तम नगर हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, 18 आरोपी नामजद, 2 नाबालिग जेजेबी के हवाले
आगरा धर्मांतरण रैकेट में बड़ा खुलासा: बटला हाउस, शाहीन बाग और फंडिंग नेटवर्क के रिकॉर्ड डॉक्टर के पास छिपे थे
विकास कार्यों का संरक्षण नागरिकों की भी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री