राजगढ़
राजगढ़ में सोमवार रात इंदौर से अशोकनगर जा रही निजी बस पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बस में 55 यात्री सवार थे, जिनमें से 40 घायल हो गए। 19 का इलाज इंदौर, 3 का शाजापुर, 10 का ब्यावरा और 3 का पचोर अस्पताल में चल रहा है। घायलों म
जानकारी के अनुसार घटना रात 1:30 के लगभग की है। जब बालाजी ट्रेवल्स की बस इंदौर से अशोकनगर की ओर जा रही थी। फिलहाल बस में सवार यात्री कुछ नींद में थे और ड्राइवर सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण अभी तक एक्सीडेंट क्यों हुआ या कैसे हुआ इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है की ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हुई और सीधे ओवर ब्रिज के नीचे गिर गई। घटना पचोर से कुछ ही दूरी पर स्थित सारंगपुर रोड के सतगुरु होटल के पास की है।
अधिकांश यात्री गुना-अशोकनगर के
राजगढ़ जिले के पचोर कस्बे के पास इंदौर से रही इस बस में यात्रियों में अधिकांश लोग गुना और अशोकनगर जिले के बताए जा रहे हैं। 41 लोगों की एंट्री अस्पताल में है। जबकि आनन फानन में सभी घायलों को भर्ती किया गया था। ऐसे में कुछ लोगों की एंट्री भी नहीं हो सकी है।9 में से दो बच्चे गंभीर
मृतक में से एक की पहचान हो चुकी है जबकि दूसरे युवक की पहचान अभी की जा रही है। 9 लोग गंभीर घायल हैं। इनमें से एक युवक के दोनों पर पूरी तरीके से सीट में दब जाने से टूट गए। इतना ही नहीं दो बच्चों को भी गंभीर चोट आई हैं।

More Stories
भोपाल Master Plan-2047 में बड़ा बदलाव, चौड़ी सड़क से प्लॉट नहीं होगा कमर्शियल
पितृपक्ष में गया जाने वालों के लिए खुशखबरी, जबलपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन
RBI से फिर कर्ज लेगी मोहन सरकार, एक महीने में तीसरी बार ₹1500 करोड़ की उधारी