धमतरी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बिरनासिल्ली सीआरपीएफ कैंप में आज अचानक गोली चल गई. इस घटना में कैंप में मौजूद जवान गोली लगने से घायल हो गया. घायल जवान को उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है.
इस घटना की पुष्टी करते हुए धमतरी एसपी ने बताया कि हवलदार श्याम बीर (घायल जवान) कैंप में LMG रायफल की सफाई कर रहा था, इसी दौरान रायफल चल गई और गोली लगने से वह घायल हो गया. जिसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. घायल जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर अस्पताल रेफर किया गया है.

More Stories
’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’
कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव की मौजूदगी के मिले प्रमाण