भोपाल
वन विभाग ने चीतों के प्रबंधन वित्तीय वर्ष 2024-25 से वर्ष 2026-27 के लिये राशि 8 करोड़ 90 लाख की अनुमानित सीमा मान्य कर सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति मंत्रि-परिषद ने दी है। शासन स्तर से इसके आदेश भी 18 फरवरी को जारी कर दिये हैं।
आदेश में भारत सरकार से आवंटन की प्रत्याशा में उपरोक्त योजना में कोई राशि व्यय की जाती है, तो भारत सरकार से राशि प्राप्त होने पर वन विभाग के राजस्व प्राप्ति मद में ऐसे व्यय के समतुल्य राशि जमा करायी जाये।

More Stories
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब