धमतरी.
धमतरी में अंधे कत्ल की गुत्थी का पुलिस ने खुलासा किया है। जहां मृतका के पति सहित उसके भतीजे को मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल दुगली थाना क्षेत्र के जंगल में जयंत्री नेताम महिला का अधजला शव बरामद हुआ था। वहीं महिला के सर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट का निशान पाया गया था। जिसपर हत्या का आशंका जताते हुए पुलिस आरोपी के खोजबीन में जुट गई थी।
सायबर और दुगली पुलिस मृतिका शव का शिनाख्ती करते हुए मृतिका का घर पहुंचा जहा उनके पति मनराखन नेताम निवासी मोहगांव थाना भानूप्रतापपुर जिला कांकेर से कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिस पर आरोपी ने बताया कि अपने भतीजे रामदेव सलाम के साथ अपनी पत्नी जयंत्री नेताम को भहला पुसलाकर घूमने जाने की बात कहते हुए धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र के जंगल में ले आया था। यहां लाकर अपने पत्नी को जेक राड से पिटाई करते हुए पेट्रोल से जलाकर मौत के घाट उतार देना बताया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं ने रचा जीवन रक्षा का नया अध्याय, महज 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन
आईआईएम रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान
दिल्ली में बिलासपुर की बेटियों का कमाल, राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में रेणुका-त्रिशा ने बढ़ाया मान