नई दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के बल्लेबाज रमनदीप सिंह पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने मोटा फाइन ठोका है। बीसीसीआई ने रमनदीप सिंह पर इसलिए जुर्माना लगाया है, क्योंकि उन्होंने IPL की आचार संहिता का उल्लंघन किया है। बीसीसीआई ने रमनदीप पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया है। केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता में खेले गए मैच के दौरान बीसीसीआई ने ये कड़ा कदम इस बल्लेबाज के खिलाफ उठाया है।
आईपीएल की तरफ से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है, "कोलकाता नाइट राइडर्स के रमनदीप सिंह पर 11 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2024 के 60वें मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। रमनदीप ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल 1 का अपराध किया।"
मीडिया रिलीज में आगे बताया गया है कि रमनदीप सिंह ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी की मंजूरी भी स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है। ऐसे में रमनदीप सिंह को मैच फीस का 20 फीसदी हिस्सा बोर्ड को भरना होगा। हालांकि, ये अभी तक स्पष्ट नहीं है कि रमनदीप सिंह पर ये जुर्माना किस कारण से लगा है। इस केस में कोई सुनवाई नहीं होगी।

More Stories
Virat Kohli की IPL 2026 के लिए भारत वापसी, 28 मार्च को Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad मुकाबला
अश्विन का बड़ा बयान: रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर कोच गंभीर की सोच पर खोला राज
BCCI के फैसले से Jasprit Bumrah को 2 करोड़ का नुकसान, क्या मिलेगी भरपाई?