बेमेतरा
बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया, जिसमें 8-10 लोगों के मारे जाने और 10-12 लोगों के घायल होने की खबर है.
ब्लास्ट के प्रभाव में आए लोगों के चिथड़े उड़ गए. मांस के टुकड़े दूर तक फैल गए हैं. ब्लॉस्ट का असर फैक्ट्री के कई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया. वहीं फैक्ट्री के आसपास स्थित कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है.
घटना की जानकारी मिलते ही बेरला ब्लॉक की जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं.

More Stories
हतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान
‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये
लखपति दीदी बनीं कमलेश यादव, मेहनत और स्वसहायता समूह के सहारे लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी