मंडी
हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत दर्ज कर ली है। साल 2014 और 2019 की तरह इस बार भी पार्टी ने प्रदेश में क्लीन स्वीप करते हुए अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। लेकिन अभी बीजेपी के चारों उम्मीदवारों की जीत की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
अनुराग ठाकुर 1 लाख 77 हजार 999 मतों से आगे
हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सतपाल रायजादा से 1 लाख 77 हजार 999 मतों से आगे चल रहे हैं। मंडी से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनाउत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से 72 हजार से अधिक मतों से आगे हो गई हैं।
सुरेश कश्यप 90 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे
वहीं कांगड़ा सीट पर भी भाजपा के उम्मीदवार डॉ राजीव भारद्वाज अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा से 2 लाख 48 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं शिमला से भाजपा के सुरेश कुमार कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद सुलतानपुरी से 90 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। ऐसे में यह चारों सीट भाजपा जीतती हुई दिख रही है।
बता दें कि, साल 2019 में हुए आम चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था। पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी। कांगड़ा सीट से किशन कपूर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप ने परचम लहराया था।

More Stories
Eid-ul-Fitr 2026: भारत में ईद की तारीख हुई तय, जानें कैसे मनाते हैं ईद-उल-फितर का त्योहार
EPFO: न्यूनतम पेंशन बढ़ोतरी पर सरकार का जवाब, कर्मचारियों के लिए अहम खबर
गुजरात के UCC में एक से ज्यादा शादी पर 7 साल की सजा, लिव इन के नियम भी तय, जानिए क्या-क्या हैं प्रावधान