नई दिल्ली
हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार को लेकर कांग्रेस पार्टी के आरोपों को चुनाव आयोग ने पूरी तरह खारिज कर दिया। भारतीय जानता पार्टी ने इस पर कांग्रेस पर तीखा निशाना साधते हुए कांग्रेस को अहंकार में डूबी पार्टी बताया है। बुधवार को पार्टी मुख्यालय में इसपर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा कि जब कांग्रेस हारती है तो वे ईवीएम और चुनाव आयोग को दोष देते हैं, लेकिन जब वे कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल जैसे राज्यों में जीतते हैं, तो ईवीएम कोई मुद्दा नहीं है। पार्टी के विवेकहीन युवराज की परिक्रमा में पूरी कांग्रेस पार्टी डूबी हुई है। दो दर्जन चुनाव हारने के बाद विवेकहीन 'युवराज' अब कांग्रेस पार्टी के लिए बोझ बन गए हैं। वहीं, आयुष्मान भारत योजना को लेकर सौरभ भारद्वाज की प्रतिक्रिया पर वार करते हुए तरूण चुघ ने कहा कि आयुष्मान भारत के लाभ से दिल्ली और बंगाल के लोगों को वंचित किया गया है। पार्टियां और नेता जो गरीबों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उनके बयान मानसिक दिवालियापन की स्थिति को दर्शाते हैं।

More Stories
संजय राउत के पोस्ट पर बवाल, ‘अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जला दिया’ लिखने पर विवाद
के. अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, जल्द बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी
किरेन रिजिजू का बयान- ‘भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी ताकतें’, कांग्रेस के झंडों पर विवाद