कोंड़ागांव.
थाना फरसगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उड़ीसा, उमरकोट, माकड़ी की ओर से फरसगांव होते हुये रायपुर की ओर जा रही एक पुराना नीले रंग के टीव्हीएस अपाचे मोटर सायकल बिना नम्बर में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर फरसगांव पुलिस ने रांधना रोड़ में ग्राम पासंगी पुलिया के आगे फरसगांव माकड़ी मेन रोड में गुरूवार सुबह नाकेबंदी की गई जो मुखबीर के बताए अनुसार एक पुराना नीले रंग के टीव्हीएस अपाचे मोटर सायकल बिना नम्बर को रोककर हमराह स्टाफ के द्वारा तलाशी में मोटर सायकल के सामने टंकी में एक सफेद बोरी एवं पिटू बैग में 8 पैकेट गांजा मिला।
आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम पराग मण्डल पिता परिमल मण्डल उम्र 27 वर्ष निवासी नाईकगुड़ा यूवी. 11 उमरकोट थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा का रहने वाला बताया। जिनके कब्जे से कुल 39.370 किलो गांजा एवं एक बिना नम्बर मोटर सायकल जप्त कर एनडीपीएस की धारा 20 के तहतू कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
लइका घर’ से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
स्वामित्व योजना: धमतरी ने रचा इतिहास, 50 हजार से अधिक परिवारों को मिला अपनी ज़मीन का ‘स्वामित्व अधिकार’ स्वामित्व योजना
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय