अलवर
अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाने के समीप दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में एक 20 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के शहदका गांव का रहने वाला 20 वर्षीय सचिन सैनी आज सुबह करीब 6 बजे अपने गांव से शनिवार को लगने वाले बाजार में लक्ष्मणगढ़ जा रहा था, तभी पुलिस थाने के पास तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें सचिन को बहुत ज्यादा चोट आने के कारण उसे गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया लेकिन अलवर लाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना थाने के सामने होने पर सचिन को तुरंत प्रभाव से अलवर रैफर किया गया था, उसके बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना में दूसरी बाइक पर सवार युवक के साथ दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका लक्ष्मणगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
राजस्थान में भारत टैक्सी को बढ़ावा देने की तैयारी, 2 महीने में रोजाना 5,000 राइड का लक्ष्य
शक्ति स्वरूपा सोनू ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े