दौसा.
कल पापड़दा के बिगास गांव रोड पर फाइनेंस कर्मचारियों की एक तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और जीप लेकर भाग गए। हादसे में युवक की मौत होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पापड़दा-दौसा रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने मांग की है कि सड़क हादसे के जिम्मेदार फाइनेंसकर्मियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर समझाइश के बाद जाम खुलवाया।
डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया ने कि मृतक युवक काली खाड़ का रहने वाला था। इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि इस सड़क दुर्घटना का रूप देकर मारा गया है। मृतक जितेश मीना घर से दवाई लेने के लिए दौसा जा रहा था, इस दौरान पापड़दा के बिगास गांव में पीछे से आ रही फाइनेंसकर्मियों की बेकाबू जीप ने जितेश को टक्कर मार दी, जिससे वह आगे चल रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गया और कुचला गया। फाइनेंसकर्मी जीप को लेकर मौके से फरार हो गए हैं, अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान का आकलन, किसानों को मिलेगा मुआवजा
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़ा बैंक कर्मचारी गिरफ्तार
मिडिल ईस्ट तनाव का असर राजस्थान टूरिज्म पर, ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ में घटे यात्री