कोटा.
कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र के लापता होने की खबर मिली है। 19 साल का छात्र अमन कुमार सिंह बिहार का रहने वाला है। अमन के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है और पुलिस उसे तलाश करने में जुटी है। रविवार को कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बूंदी रोड के एग्जॉटिका गार्डन के पीछे स्वर्ण विहार में नीट की तैयारी की कोचिंग कर रहा एक छात्र लापता हो गया।
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि लापता छात्र अमन कुमार सिंह बिहार का रहने वाला है और दो साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। कमरे से बरामद नोट में छात्र ने पेपर अच्छा नहीं जाने की बात के साथ ही लिखा है कि मुझे बैराज के पास खोज लेना। थाना अधिकारी ने कहा कि रविवार को दिन में दो-ढाई बजे के करीब छात्र कमरे से निकला था। बहरहाल छात्र की तलाश की जा रही है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

More Stories
नशामुक्त भारत अभियान को मिली नई गति, यूपी में योगी सरकार का व्यापक जनजागरण अभियान
राजस्थान में बड़ा पुलिस फेरबदल: 141 DSP और ACP स्तर के अधिकारियों के तबादले
योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ