सोनप्रयाग
केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए यात्रा पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जंगलचट्टी के पास मलबा और पत्थर गिरने से श्री बाबा केदारनाथ धाम जाने वाला मार्ग खराब हो गया। ऐसे में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया क पैदल मार्ग से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं, जिनमें सड़क क्षतिग्रस्त होने से पहले केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो चुके श्रद्धालु भी शामिल हैं, की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसी के साथ पुलिस ने केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं से सुरक्षित रहने की अपील की है।

More Stories
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त