श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। जहां सांबा जिला अध्यक्ष कश्मीरा सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने बीजेपी से टिकट न मिलने के बाद इस्तीफा दिया।
दरअसल, बीजेपी ने सांबा से सुरजीत सिंह सलाथिया को उम्मीदवार बनाया है, जो कि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं। सुरजीत सिंह मूलत: नेशनल कांफ्रेंस से थे।
प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना को भेजे अपने इस्तीफे ने कश्मीरा ने लिखा है कि 40 वर्षों तक पार्टी की सेवा की। पोलिंग बूथ एजेंट से शुरू हुआ सफर यहां (बीजेपी सांबा प्रेसिडेंट बनने) तक पहुंचा। इस दौरान और भी कई जिम्मेदारी मिली, जिसे अच्छे से निभाने की कोशिश की लेकिन मेरे इतने वर्षों की सेवा का कुछ नहीं हुआ। पार्टी ने मुझे टिकट न देकर उसे टिकट दे दिया, जिसका मैंने हमेशा से विरोध किया।

More Stories
शाह का राहुल पर हमला, बोले- 2029 में हार के लिए रहें तैयार
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के बीच उद्धव ठाकरे को झटका, शिवसेना (UBT) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा
शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘कांग्रेस शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है’