बेमेतरा.
सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेमेतरा से दुर्ग रोड में कंतेली के अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इस वारदात में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार, घायल का नाम चौधरी तस्लीम (32) है, जो यूपी के शामली का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि शहर के बाहर मोटरसाइकिल पर बैठकर तीन लोग आए, जो नकाब पहने थे।
इसके बाद युवक के साथ बहस करने लगे। इसी दौरान युवक को गोली मार कर फरार हो गए। गोली युवक के पैर में लगी है और वह किसी तरह से अस्पताल पहुंचा। गोली चलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी अभी तक पुलिस के गिरफ्त के बाहर हैं। इस मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि घायल युवक बेमेतरा में काम करता है। वह बेमेतरा से दुर्ग जा रहा था, तभी हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया है।

More Stories
CSEB ग्रामीण कार्यालय पर ACB का छापा, जेई-एई समेत तीन कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े
रायपुर : छत्तीसगढ़ में 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिली नई दिशा
रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका से रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली के अध्ययन दल ने की सौजन्य भेंट