गंदेरबल
कश्मीर घाटी के कई इलाकों में जंगली जानवर अब बस्तियों की ओर बढ़ कर लोगों पर हमला करते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले पांच सालों में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। इलाके में आज दिन में भालू के दो बच्चों को श्रीनगर-लद्दाख राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिपुरा इलाके में घूमते देखा गया है, जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई है।
मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के हरिपोरा गांव में दो भालू के बच्चे पकड़े गए हैं। वन्यजीव विभाग ने शावकों को सुरक्षित बचा लिया और उन्हें उनके आवास के लिए उपयुक्त वन क्षेत्र में वापस छोड़ दिया। इस घटना से यह पता चलता है कि कश्मीर में वन्यजीव संरक्षण अपने प्रयासों को लेकर उजागर है। वन्यजीव संरक्षण जहां लोगों की सुरक्षा के लिए जागरूक है तो वहीं उसके द्वारा वन्यजीवों के संरक्षण के लिए हमेंशा प्रयास किए जाते हैं। वन्यजीव विभाग की त्वरित कार्रवाई ने शावकों की उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित वापस पहुंचा।

More Stories
पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल के नेतृत्व में जम्मू पहुंचे पत्रकारों के दल ने रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल आर्च ब्रिज और अंजी ब्रिज का अवलोकन किया
8th Pay Commission: पेंशनर्स ने ₹45 हजार न्यूनतम पेंशन की मांग उठाई
पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव को मिला ‘सहकारिता विभूषण’ राष्ट्रीय पुरस्कार, नई दिल्ली में सम्मान