बिलासपुर
बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बाराद्वार स्टेशन यार्ड किमी. 649/22-24 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 328 (बाराद्वार फाटक) को 11 जुलाई को रात 10.00 बजे से 12 जुलाई सुबह 06 बजे तक आवश्यक जल निकासी प्रबंधन कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही स्थित समपार संख्या 324 जेठा फाटक तथा समपार संख्या 326 सकरेली फाटक से उपलब्ध है।

More Stories
छत्तीसगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, पहली बार आगमन पर पोस्टर-बैनर की जगह दिखे BJP के झंडे
रायपुर प्रेस क्लब गोलीकांड पर छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब सख्त, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
राजनांदगांव में अवैध मांस बिक्री पर कार्रवाई, जांच और धरपकड़ अभियान तेज