नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी में आज बांग्लादेश और न्यूजीलैंड का मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अगर टीम की बात करें तो न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम ने आज दो-दो बदलाव किए हैं। नाथन स्मिथ की जगह काइल जैमिसन और बीमार डारेल मिचेल की जगह रचिन रविंद्र को शामिल किया गया है। वहीं, बांग्लादेश ने सौम्य सरकार और तंजीद शाकिब को बाहर करके महमदुल्लाह और नाहिद राणा को लेकर आए हैं।
बांग्लादेश की पारी का अंत हो चुका है। आखिरी ओवर न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमिसन ने फेंका। इसमें उन्होंने मात्र दो रन दिया और तस्कीन के रूप में एक विकेट भी लिया। बांग्लादेश ने किवी टीम को 237 रनों का लक्ष्य दिया है।
बांग्लादेश ने एक और विकेट गंवा दिया। 49वें ओवर की पहली गेंद पर स्ट्राइक लेने के चक्कर में जाकिर अली भागे और रन आउट हो गए। अब बांग्लादेश के लिए 250 तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है।

More Stories
IND vs WI T20: हैदराबाद में टीम इंडिया का धमाका, 297 रन का रिकॉर्ड; अब 300 के आंकड़े पर नजर
अफगानिस्तान के पुछल्ले बल्लेबाजों का कमाल, बांग्लादेश के हाथ से फिसली जीत; टेस्ट मैच ड्रॉ
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच बने युवराज सिंह