जयपुर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-59 में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में है. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है. पंजाब का स्कोर 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 58 रन है. श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा क्रीज पर हैं.
मौजूदा आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और वो 12 में से 9 मैच हारकर पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 11 मैच खेलकर 7 में जीत हासिल की है और वो प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है.
पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही और उसने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिया. सबसे पहले प्रियांश आर्य (9 रन) को तुषार देशपांडे ने चलता किया. फिर डेब्यूटेंट मिच ओवेन को क्वेना मफाका ने पवेलियन भेज दिया. ओवेन खाता नहीं खोल सके. प्रभासिमरन सिंह भी 21 रन बनाकर तुषार देशपांडे का शिकार बने. प्रभसिमरन के आउट होने के समय पंजाब का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 34 रन था.

More Stories
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया क्यों नहीं मिलेगा तुरंत मौका
साउथ अफ्रीका के गेंदबाज साइमन हार्मर ने बल्ले से मचाया धमाल, डेल स्टेन का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा