जगदलपुर.
बस्तर जिले में एटीएम चोरी के प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है. रविवार रात पूरी तैयारी के साथ पहुंचे बदमाशों ने नगर बाजार स्थित एटीएम मशीन को उखाड़कर कर पैसे लूटना का प्रयास किया. हालांकि वह कैश निकालने में सफल नहीं हो सके. वारदात के बाद आरोपी कैश बॉक्स को सड़क पर गी छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामला नगर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, बदमाश पहले एटीएम तक पहुंचे और मशीन को उखाड़ दिया. इसके बाद उन्होंने कैश बॉक्स से रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. जब काफी कोशिशों के बाद भी कैश नहीं निकाल पाए, तो कैश बॉक्स को वहीं सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर की.
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाले में जुटी हुई है. वहीं लोगों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी में कैद हुए संधिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल घटना में कितने लोग सामिल थे, यह सामने नहीं आया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

More Stories
विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय
बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : साय
देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से