दुबई
आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीज एशिया कप 2025 का नौवां मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों की अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में टक्कर हो रही है। बांग्लादेश ने 'करो या मरो' मैच में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। बांग्लादेश ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं जबकि अफगानिस्तान ने कोई फेरबदल नहीं किया। ग्रुप बी का हिस्सा राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम टूर्नामेंट में दूसरी बार मैदान पर उतरी है और सुपर-4 का टिकट कटाने पर नजर है। उसने पहले मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 94 रनों से रौंदा था।
वहीं, लिटन दास की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम ग्रुप चरण का अपना तीसरा और आखिरी मैच खेल रही है। बांग्लादेश को अगर आज हार मिली तो टूर्नामेंट से पत्ता कट जाएगा। उसके खाते में दो मैचों में सिर्फ दो अंक हैं। बांग्लादेश को अपने पिछले मैच में श्रीलंका के हाथों 6 विकेट से हार मिली थी।
बांग्लादेश की पारी हुई शुरू
बांग्लादेश की पारी शुरू हो गई है। तंजीद हसन तमीम और सैफ हसन बैटिंग करने उतरे हैं। अफगानिस्तान के बॉलिंग अटैक की कमान फजलहक फारूक ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन दिए।

More Stories
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया क्यों नहीं मिलेगा तुरंत मौका
साउथ अफ्रीका के गेंदबाज साइमन हार्मर ने बल्ले से मचाया धमाल, डेल स्टेन का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा