लखनऊ
लखनऊ के गोमतीनगर से एक अश्लील घटना सामने आई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्रेमी जोड़े ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। वायरल वीडियो में लखनऊ के 1090 चौराहे से मुख्यमंत्री चौराहे के बीच एक प्रेमी जोड़ा कार की छत खोलकर अश्लील इशारे कर रहा है। वीडियो में प्रेमी जोड़ा कार की छत पर रोमांस करते हुए दिख रहा है। इस मामले में अभी तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई है।
दरअसल, लखनऊ में बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया था। ताज होटल के पास सड़कों पर जलभराव था। सड़क पर हुए जलभराव में कुछ लोग मौज-मस्ती कर रहे थे। इन लोगों ने वहां से बाइक से गुजर रहे एक युवक और युवती से बदसलूकी की। हुड़दंगियों ने बाइक सवार युवक-युवती पर पानी की बौछार की और बाइक को पीछे से पकड़कर खींचने लगे।
पानी की बौछार और बाइक को खींचने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया, इससे युवक और महिला बाइक से गिर गए। इस दौरान महिला को टच करने की भी कोशिश की गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटा दिया था। बाद में हुई कार्रवाई मेें कुछ लोग पकड़े भी गए।

More Stories
कन्नौज में PDA सम्मेलन में खाली रहीं कुर्सियां, अखिलेश यादव ने भंग की सपा जिला इकाई
‘सत्ताईस में सपा साफ’, साइकिल का चेन टूटा, टायर फटने वाला है: ओम प्रकाश राजभर
महानिशा पूजन कर सीएम योगी ने की जगत कल्याण की प्रार्थना