नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ भी अहम बैठक की। बता दें कि सीमा वार्ता में वांग और डोभाल दोनों ही अपॉइंटेड स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने और सीमा पर शांति कायम करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले सोमवार को वांग यी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी।
वांग यी के साथ बैठक के बाद अजीत डोभाल ने कहा कि पिछले साल अक्तूबर में रूस के कजान में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात काफी सफल रही। इस मुलाकात के बाद दोनों देश एक नया ट्रेंड स्थापित करने में सफल रहे। इस मीटिंग के बाद दोनों देशों के रिश्तों को काफी मजबूती मिली। दोनों देशों के बीच एक नया माहौल बना है।

More Stories
साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया
अब प्लेन में पसंदीदा सीट के लिए नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क, नया नियम लागू
चाय वालों ने पहले ही बढ़ा दिए रेट, LPG की किल्लत से अब दूध भी होगा महंगा!