अम्बिकापुर
बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र 21 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम मानिकप्रकाशपुर के आंगनबाड़ी केंन्द्र मानिकप्रकाशपुर एक में कार्यकर्ता के 01 पद एवं ग्राम लब्जी के आंगनबाड़ी केंन्द्र बैगापारा में 01 सहायिका पद पर भर्ती की जानी है। इस हेतु केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आयु सीमा आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वे अपना आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय अम्बिकापुर (ग्रामीण) से प्राप्त कर निर्धारित अंतिम तिथि तक परियोजना कार्यालय (ग्रामीण) में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

More Stories
2026 Nobel Prize: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडवर्ड को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल, जानें किस शोध के लिए सम्मान
यूपी में 1628 पदों पर नौकरी का मौका, 13 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला; ₹24 हजार तक वेतन
यूपी के संस्कृत विद्यार्थियों को 23 अक्टूबर को मिलेगी छात्रवृत्ति की पहली किस्त, सालाना ₹3,000 तक सहायता