श्रीनगर,
जम्मू कश्मीर में हाल में हुई भारी बारिश के बाद अमरनाथ यात्रा मार्ग पर रखरखाव कार्य किए जाने के कारण रविवार से दोनों मार्गों पर यात्रा स्थगित कर दी गयी है। कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा कि भारी बारिश के कारण बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर मरम्मत और रखरखाव कार्य आवश्यक हैं। उन्होंने कहा “कल से पटरियों पर कर्मियों और मशीनों की निरंतर तैनाती के कारण हम यात्रा फिर से शुरू नहीं करवा पाएंगे। इसलिए दोनों मार्गों पर यात्रा स्थगित रहेगी।” आधिकारिक प्रवक्ता के मताबिक इस वर्ष 4.10 लाख से अधिक यात्रियों ने श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा में दर्शन किए।

More Stories
मजबूत सुरक्षा सहयोग और टेक्नोलॉजी साझेदारी से भारत-जापान रिश्तों को नई रफ्तार : रिपोर्ट
भारत-फ्रांस रक्षा साझेदारी को नई उड़ान, पीएम मोदी-मैक्रों करेंगे हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का शुभारंभ
टॉलीगंज में लग्जरी रेजिडेंशियल बिल्डिंग में भीषण आग, सड़क पर आए फिल्मी सितारे