हरदा.
हरदा में बुधवार सुबह एक कार में चार लोग जिंदा जल गए। ये कार सुबह करीब 7 बजे टिमरनी थाना इलाके के पोखरनी गांव के पास पेड़ से टकरा गई। गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।
मृतकों में पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश पिता महेश कुशवाहा, राकेश पिता महेश कुशवाहा, शिवानी पति राकेश कुशवाहा, आदर्श पिता गोलू चौधरी सभी ग्राम बरकला चारखेड़ा जिला हरदा के निवासी थे। वे बुधवार की सुबह अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी। बताया जा रहा है कि राकेश की छह माह पूर्व शादी हुई थी। उसकी ससुराल भेरुन्दा क्षेत्र में थी। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल मौके पर पहुंचे जहां घटनास्थल का निरीक्षण किया।
टिमरनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी के शव बुरी तरह जल गए हैं। मरने वालों में एक शख्स की पहचान अखिलेश के तौर पर हुई है। इसके अलावा अखिलेश कुशवाह के भाई राकेश कुशवाहा, राकेश की पत्नी शिवानी कुशवाहा, और फोटोग्राफर आदर्श चौधरी के रूप में हुई है। राकेश की शादी अभी 6 महीने पहले ही हुई थी। सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब बताई जा रही है। अब पुलिस इस मामले में छानबीन कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ और कैसे यह सभी लोग कार के अंदर फंस गए?

More Stories
मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये
भिण्ड पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी