मुंबई
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म सुकुमार की 'पुष्पा 2: द रूल' ने शुरुआत से ही लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में खबर आई कि इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 1200 करोड़ की कमाई कर डाली है। अब खबर है कि एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी अपनी फीस में भारी इजाफा कर लिया है और 30% चार्ज बढ़ा दिया है।
लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आमतौर पर जहां एक्टर अपनी फिल्म के लिए अब तक 100 करोड़ चार्ज करते थे, वहीं अब उनकी फीस बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि एक्टर ने अपनी फीस बढ़ाकर अब 150 करोड़ रुपये कर दी है। हालांकि, बताया जाता है कि साउथ सिनेमा के कलाकारों के लिए फीस के तौर पर इतनी बड़ी रकम आम बात है।
कुल मिलाकर थिएटर में रिलीज से पहले 570 करोड़ की डील!
वहीं 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने जा रही 'पुष्पा 2' के प्री रिलीज कलेक्शन को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' के हिंदी डब वर्जन के लिए 200 करोड़ रुपये डील हुई है। वहीं नई रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण भारत में डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 270 करोड़ रुपये में थिएटर राइट्स बिके हैं। यानी कुल मिलाकर रिलीज से पहले 570 करोड़ की डील हो गई है।
प्री रिलीज के दौरान ही 'पुष्पा 2' ने की 1295 करोड़ रुपये की कमाई!
इसके अलावा कथित तौर पर 'पुष्पा 2' के स्ट्रीमिंग राइट्स 275 करोड़ रुपये में खरीदने की बात सामने आई है और कहा जा रहा है कि ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ये डील की है। वहीं ऑडियो और सैटेलाइट्स राइट्स की डील की भी जानकारी दी गई है और कहा गया है कि मेकर्स ने 450 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से कुल मिलाकर प्री रिलीज के दौरान ही 1295 करोड़ रुपये की कमाई की बात सामने आ रही है।

More Stories
राम गोपाल वर्मा ने कियारा के बिकिनी लुक पर फिर किया विवादित बयान, दी सफाई
इंडिया में बनी स्टार, खामेनेई की मौत के बाद ईरान लौटना चाहती हैं मंदाना करीमी, बोली- धोखा हुआ
इब्राहिम को करीना ने कहा “हैपी बर्थडे बिग ब्रो”, बुआ सबा ने दी दिल छू लेने वाली दुआ