मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और आर माधवन की जोड़ी फिल्म दे दे प्यार दे के सीक्वल में नजर आ सकती है। इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म शैतान में अजय देवगन लीड रोल में थे ,वहीं आर माधवन ने शैतान का रोल प्ले किया था। दोनों के बीच हुयी जंग को फैन्स ने बहुत पसंद किया। अजय देवगन और आर माधवन अब फिर साथ आ रहे हैं।
अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे का सीक्वल आ रहा है। इस फिल्म में वह रकुल प्रीत संग एक बार फिर से अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को आगे बढ़ाते नजर आएंगे। इस फिल्म में जहां एक तरफ अजय देवगन का लीड रोल होगा वहीं अब फिल्म में आर माधवन की भी एंट्री हो रही है।उनका किरदार अहम होने वाला है।
वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म दे दे प्यार दे में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा तब्बू भी लीड रोल में थीं। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। अब छह साल बाद इसका सीक्वल बन रहा है।

More Stories
Yash की Toxic का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म पर 300 करोड़ नुकसान का दावा
नेशनल फिल्म अवॉर्ड गुजरात में कराने पर बोले परेश रावल, ‘क्या गुजरात भारत का हिस्सा नहीं?’
सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 160 करोड़ के पार पहुंची कमाई