मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एडमिरल त्रिपाठी ने की सौजन्य भेंट
डॉ. यादव से मुलाकात में एडमिरल त्रिपाठी ने व्यक्त किया सौहार्द
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एडमिरल त्रिपाठी की औपचारिक सौजन्य भेंट
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सपत्नीक सौजन्य भेंट की। एडमिरल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एडमिरल त्रिपाठी ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और एडमिरल त्रिपाठी ने तिरंगा हाथ में लेकर सभी से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने की अपील की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एडमिरल त्रिपाठी को निवास कार्यालय कक्ष से बड़ा तालाब के विहंगम दृश्य का अवलोकन कराया और तालाब के निर्माण एवं इतिहास की जानकारी भी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने त्रिपाठी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर बाबा महाकाल मंदिर का छायाचित्र भेंट किया। एडमिरल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लाइट हाउस की प्रतिकृति भेंट की।
एडमिरल त्रिपाठी भारतीय नौसेना के सेवारत चार सितारा ध्वज अधिकारी हैं। त्रिपाठी ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल रीवा से पूरी की और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

More Stories
भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
MP में UCC विधेयक की तैयारी तेज, मतांतरित आदिवासियों को लेकर समिति कर रही कानूनी मंथन
बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल समेत 3 जिलों में बनेगी साइंटिफिक प्लानिंग