बलरामपुर
छत्तीसगढ़ के खरोरा में हुए दिल दहला देने वाले सड़क हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है. निजी उपयोग के वाहनों में अवैध रूप से सवारी ढोने वालों पर सख्ती बरती जा रही है. इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने बलरामपुर जिले के धनवार चेक पोस्ट पर कार्रवाई की है. उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे गिरवानी मार्ग पर एक अवैध सवारी वाहन को पकड़ा है.
परिवहन विभाग के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि निजी वाहनों को अवैध रूप से कमर्शियल उपयोग में लाया जा रहा है. इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई शुरू की. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान पूरे दिन चलेगा और ऐसे अवैध वाहनों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
दोबारा न हों खरोरा जैसी घटनाएं… सडकों पर उतरे अधिकारी
इस कार्रवाई के तहत एक वाहन को जब्त कर रघुनाथनगर थाने को सुपुर्द किया गया है. विभाग का स्पष्ट कहना है कि खरोरा जैसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए ऐसे वाहनों पर लगातार नजर रखी जाएगी.

More Stories
कोरबा में निर्माणाधीन मकान से निकला कोबरा, इलाके में मची अफरा-तफरी
NH-30 के 122 किमी हिस्से को 4-लेन करने का प्रस्ताव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ के इन गांवों की अनोखी होली: 100 वर्षों से नहीं जली होलिका, परंपरा के पीछे की खास वजह