जम्मू कश्मीर
जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में बाबा बर्फानी की यात्रा शुरू होने से पहले जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी डीएसपी नरेश शर्मा को सौंपी गई है, जो मौके पर स्वयं उपस्थित रहकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
उनके साथ इंस्पेक्टर बलराम शर्मा भी मौजूद हैं, जो पूरी टीम के साथ मिलकर प्रत्येक कोने में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बना रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए CCTV कैमरे लगाए गए हैं, बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर भी सक्रिय रूप से लगाए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की चूक न हो इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि श्रद्धालु बिना किसी डर के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

More Stories
भारत-जापान की साझेदारी से अंतरिक्ष का कचरा होगा साफ, पुराने सैटेलाइट का मलबा हटाने की तैयारी
राजकोट में अहीर समाज का शाही गरबा, 1300 करोड़ के सोने के गहनों ने खींचा ध्यान
लोकसभा की सीटें 850 करने का प्लान, मोदी सरकार के सामने क्या हैं चुनौतियां?