भोपाल.
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस और आदिवासी कांग्रेस संयुक्त रूप से 19 जुलाई से आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकालेंगी। भाजपा सरकार में आदिवासियों पर हो रहे कथित अत्याचारों को सामने लाने के लिए यह यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सीधी जिले से शुरू होगी और 17 जिले, 36 विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई सात अगस्त को झाबुआ में समाप्त होगी।
समापन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यात्रा के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता आदिवासियों के बीच जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि किस तरह से प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं। यह जानकारी मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया और आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामू टेकाम ने रविवार को मीडिया को दी।

More Stories
MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई
भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा
सड़क हादसों में MP के युवा सबसे ज्यादा शिकार, हर दिन 283 एक्सीडेंट; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने