बिलासपुर
फिल्म अभिनेता गोविंदा अपनी धर्मपत्नी सुनीता आहूजा के साथ निजी कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर आए हुई है। सुनीता आहूजा रतनपुर स्थित माँ महामाया देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मां का दर्शन कर उन्हें अद्भुत सकून और शांति का अनुभव हुआ।
रतनपुर में स्थित देवी दुर्गा महालक्ष्मी को समर्पित एक मंदिर है और पूरे भारत में फैली 52 शक्तिपीठों में से एक है। देवी महामाया शक्ति के रूप में यहां प्रमाणित तौर पर है। यह मंदिर विश्वप्रसिद्ध है। यहां भक्त अपनी मनोकामना को लेकर आते हैं, जहां कुछ दिनों पूर्व देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंची थी तब यहां मां का राजसीय सिंगार किया गया था। शुक्रवार को इसी कड़ी में फिल्म अभिनेता गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा रतनपुर पहुंची जहां मां महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा मां महामाया की तस्वीर, चुनरी, श्रीफल देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने मां महामाया के दर पर शीश नवाए और फिर पूजा-अर्चना की।
कुछ पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वह प्रतिवर्ष मां वैष्णोदेवी मंदिर दर्शन के लिए जाती है, उनकी माता के प्रति गहरी आस्था है यही वजह है कि उन्हें जैसे ही बिलासपुर पहुंचने पर सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी के बारे में पता चला वह दर्शन करने यहां पहुंच गई। उन्होंने कहां की मां का दर्शन कर उन्हें अद्भुत सकून और शांति का अनुभव हुआ।

More Stories
छत्तीसगढ़ विधानसभा: गिग वर्करों की सुरक्षा पर अजय चंद्राकर ने उठाए सवाल, सरकार ने कहा- केंद्र के नियम का करेंगे इंतजार
बजट-2026: वन विभाग में 1000 पदों पर भर्ती, रायपुर में तीरंदाजी अकादमी, अबूझमाड़ और जगरगुंडा में बनेगी एजुकेशन सिटी
बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में कैंपस को निशाना बनाने की बात, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट