सिरोही.
किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंडार पुलिस ने धारदार छुरी के साथ घूम रहे एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मंडार पुलिस थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह की अगुवाई में टीम द्वारा सकरावेरी, कपासिया, पुलिस थाना अमीरगढ़ जिला बनासकांठा गुजरात निवासी पनाभाई पुत्र मेघाभाई गरासिया मुखबिर से प्राप्त सूचना अनुसार पुलिस थाना मंडार हल्का क्षेत्र के भटाणा में शाम 5.30 बजे अपने पास तेज धारदार छुरी लेकर सार्वजनिक स्थान पर घूम रहा था। जो किसी आपराधिक उप्रेय की पूर्ति हेतु लेकर घूमना प्रतीत होने से उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

More Stories
स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर
राजस्थान HC के कार्यवाहक CJ शर्मा को बदलने की अपील, जस्टिस संदीप मेहता ने CJI को लिखा पत्र