बीकानेर.
जिले के महाजन थाना पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। जानकारी मिली है कि अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर पंजाब हरियाणा से आ रही अवैध शराब से भरे ट्रक की चेकिंग में 850 पेटी शराब जब्त की गई है। मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
लूणकरणसर सीओ नरेन्द्र पूनिया व महाजन सीआई कश्यप सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई है।
लूणकरणसर सीओ नरेन्द्र पूनिया व महाजन सीआई कश्यप सिंह के निर्देशन में कार्रवाई में लाखों रुपये की शराब के साथ चौहटन बाड़मेर निवासी 27 वर्षीय प्रेमाराम को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी यह शराब गुजरात ले जा रहा था। अब पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिले के महाजन थाना पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। पंजाब हरियाणा से आ रही अवैध शराब से भरे ट्रक की चेकिंग में 850 पेटी शराब जब्त की गई है।

More Stories
राजस्थान की 43 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेंगे सरकारी सिम कार्ड
यूपी में 60 साल से अधिक महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 2023 करोड़ का बड़ा बजट प्रावधान