जयपुर
मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक तेज गर्मी के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। प्रतापगढ़ व आसपास क्षेत्रों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। भरतपुर में अंधड़ के साथ हल्की बारिश होने की खबर है। सीकर व आसपास क्षेत्रों में भी तेज हवा और बारिश के समाचार मिले हैं। उदयपुर, अलवर, दौसा, चित्तौड़गढ़ से भी बारिश हुई।
राजसमंद के नाथद्वारा, बांसूर व अलवर में ओले गिरे हैं। इसके अलावा कई जगह प्रदेश में धूलभरी आंधी चल रही है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले तेज गर्मी के बाद कम दबाव का क्षेत्र बनने से अंधड़, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी।

More Stories
लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान बोले,फलों के निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आमदनी और रोजगार
झालावाड़ पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामला सुलझाया, प्रयागराज से लड़की सुरक्षित बरामद
मुंबई तरबूज-बिरयानी कांड में बड़ा खुलासा, चूहे मारने वाले जहर से गई 4 लोगों की जान