उदयपुर.
कल मतदान के दिन शहर के अंबामाता क्षेत्र निवासी युवती के बाल उसके पिता की गन्ने का रस निकालने वाली मशीन में फंसने से चमड़ी समेत उखड़ गए। वहां मौजूद सिविल डिफेंस जवान ने युवती का सिर चरखी में जाने से बचाया अन्यथा और बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तनीषा माली अपने पिता की गन्ने का रस निकालने की चरखी पर खड़ी थी।
तभी रस निकालने वाली मशीन में उसके सिर के बाल फंसकर चमड़ी सहित उखड़ गए। चमड़ी उखड़ जाने से तनीषा का सिर लहूलुहान हो गया। वहां मौजूद सिविल डिफेंस के जवान जयसिंह ने तनीषा का सिर चरखी में जाने से बचाया। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए महाराणा भूपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

More Stories
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में शहीद हुए अग्निवीर जवान युवराज सिंह चौहान, ब्यावर में उमड़ा जनसैलाब
लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइव मॉनिटरिंग और इंटरकॉम सिस्टम की सुविधा
यूपी में योगी मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू, 12 मई के बाद बड़ा फेरबदल संभव