मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर
छत्तीसगढ़ में एसीबी ने दबिश देकर घूसखोर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एक तरफ जहां एसीबी की टीम ने जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ में दबिश देकर जनपद पंचायत के लेखापाल को रिश्वत लेते पकड़ा है। वहीं अंबिकापुर में हल्का नंबर 31 भिट्टी के पटवारी को रिश्वत की रकम लेते हुए धर दबोचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ में एसीबी ने कार्रवाई की है। मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत में सरपंच, सप्लायर की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की है। बंद कमरे में एसीबी के डीएसपी सहित कई अधिकारियों ने पूछताछ की और फिर जनपद के लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। काफी देर तक जनपद कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा। मामले में आरोपी से लेखापाल के चेम्बर में पूछताछ की गई है।

More Stories
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
बस्तर राइडर्स मीट 2026 : रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका