जगदलपुर
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता को दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. अधिकारी अजय कुमार ने निविदा प्रक्रिया से पहले काम दिलाने के एवज में ठेकेदार से दो लाख रुपए एडवांस की मांग की थी.
जानकारी के अनुसार. ठेकेदार की शिकायत पर एसीबी ने कार्यपालन अभियंता अजय कुमार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. इसके बाद तय समय और तारीख के हिसाब से ठेकेदार ने शुक्रवार को जगदलपुर के साकेत कॉलोनी में स्थित अभियंता के सरकारी आवास में उसे रकम सौंपी, वैसे ही एसीबी की टीम ने अभियंता को मौके पर रंगे हाथ रिश्वत लेते धर दबोचा.
फिलहाल, एसीबी द्वारा आगे की कार्रवाई करते हुए अभियंता से पूछताछ कर रही है. कार्यपालन अभियंता के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद लोक निर्माण विभाग में रायपुर से लेकर जगदलपुर तक हलचल मची हुई है.

More Stories
माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
पीडब्ल्यूडी सचिव का निरीक्षण, निर्माण गुणवत्ता में लापरवाही पर नाराजगी