आबूरोड/जयपुर.
चाहे चुनावों के दौरान पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा हो लेकिन प्रदेश के कुछ मतदान केंद्रों हालत काफी खराब है। आबूरोड पंचायत समिति विकास अधिकारी भंवरलाल लौहार ने सोमवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत समिति के मतदान केंद्र संख्या 184, भख्योरजी मार्ग पर उगी अंग्रेजी बबूल की झाड़ियों को उन्होंने तत्काल जेसीबी को मौके पर बुलवाकर साफ करवाया।
उन्होंने ग्राम पंचायत चण्डेला, गिरवर, चनार, मुंगथला, बहादुरपुरा, आवल, धामसरा आदि ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया एवं संबंधित बीएलओ एवं ग्राम विकास अधिकारी से मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान केंद्र 184, भख्योरजी पर जाने वाले रास्ते पर उगी झाड़ियों को तत्काल मौके पर जेसीबी बुलाकर साफ करवाया गया। साथ ही तेज गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पानी के पुख्ता प्रबंध करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी को पाबंद किया गया। उन्होंने मतदाता जागरूकता के संबंध में डोर-टू-डोर संपर्क करने के सर्वे रजिस्टर का अवलोकन किया और बीएलओ एवं ग्राम विकास अधिकारी को 17 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले सतरंगी सप्ताह के बारे में कार्यक्रम आयोजन को लेकर आदेश दिए।
विकास अधिकारी ने बताया कि स्वीप गतिविधि के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों की 90 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

More Stories
योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजन
अजमेर को मिलीं 20 नई AC ई-बसें, 15 रूटों पर मिलेगी सस्ती और आरामदायक सफर की सुविधा
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: मुख्यमंत्री