जगदलपुर.
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के हाईवे के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, घायल को इलाज के लिए मेकाज अस्पताल लाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पामेला निवासी हरिराम मौर्य 30 वर्ष शनिवार की सुबह अपनी बाइक से सवार होकर पामेला से जगदलपुर जा रहा था।
हरिराम मौर्य सुबह नौ बजे के लगभग पामेला से जगदलपुर जा रहा था की ओर जा रहा था कि जैसे ही वह ठाबा के पास पहुंचा तो जगदलपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में युवक को सिर, पैर, हाथ में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला, वहीं आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी परपा थाना पुलिस के दी। घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

More Stories
नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’