मुरैना
सिविल लाइन थाने की हवालात में रविवार सुबह करीब साढे छह बजे एक संदिग्ध आरोपित युवक ने फांसी लगा ली। संदिग्ध के थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मौके पर एसपी व जिला न्यायालय के मजिस्ट्रेट भी जांच के लिए पहुंच गए हैं।
घटनाक्रम के मुताबिक सवितापुरा नहर के पास एक युवक का शव मिला था। युवक की हत्या के संदेह में पुलिस गंगा मालनपुर गांव से सनी जाटव नामक युवक को दबोच कर लाई थी। बताया जाता है कि जिस युवक का शव नहर के किनारे मिला था वह सनी जाटव का जीजा था। पुलिस को शक था कि सनी जाटव ने ही उसकी हत्या की है। इसलिए उसे शनिवार को गंगा मालनपुर से पकड़कर लाई थी। लेकिन रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सनी जाटव ने हवालात में कपड़े की रस्सी बनाकर उससे फांसी लगा ली।
थाने में हड़कंप, वरिष्ठ अफसर मौके पर
जैसे ही पुलिस कर्मियों ने सनी जाटव को फांसी पर लटका हुआ देखा वैसे ही सिविल लाइन थाने में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत महकमे के वरिष्ठ अफसरों को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी, सीएसपी सहित अन्य अफसर सिविल लाइन थाने पहुंच गए। साथ ही जांच के लिए जिला मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे हैं।

More Stories
एमजीएम इंदौर में नवीन अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन क्षेत्र की चिकित्सा सेवाओं को करेगा सुदृढ़ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिये करें डिजिटल माध्यम का प्रयोग : अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती शमी
कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव