मेरठ
यूपी के मेरठ की एक मस्जिद में घुसकर एक युवक ने इमाम को गोली मार दी गई। इसके बाद वह तमंचा वहीं फेंककर फरार हो गया। गोली मारने वाला युवक मंदबु्द्धि बताया जा रहा है। इमाम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि शनिवार की रात मंदबुद्धि युवक अपनी याददाश्त का उपचार कराने इमाम के पास आया था। इमाम ने डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी और उपचार से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी युवक नाराज हो गया और इस वारदात को अंजाम दे दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मुरलीपुरा निवासी मौलाना नईम लिसाड़ी गेट की शहजाद कॉलोनी में कासमी मस्जिद में इमाम हैं। इमाम के पास शनिवार रात को स्थानीय निवासी मंदबुद्धि युवक सरताज अपना उपचार करने आया था। सरताज ने बताया कि उसकी याददाश्त कमजोर है और कुछ भी याद नहीं रहता है। इमाम ने उपचार करने से मना कर दिया और डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी सरताज ने मौलाना को धमकी दी थी।
रविवार की सुबह नमाज के बाद मौलाना नईम मस्जिद में ही थे। इसी दौरान आरोपी सरताज तमंचा लेकर आया और मौलाना के सिर पर फायर कर दिया। गोली कनपटी पर जाकर लगी। मौलाना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर दौड़ी। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

More Stories
दिल्ली में यमुना पर चलेगा क्रूज, ₹500 में मिलेगी रिवर सफारी की सैर; जानें रूट और टाइमिंग
महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की सगाई, राहुल मिश्रा और आकांक्षा बाजपेयी खजुराहो में लेंगे सात फेरे
योगी सरकार में चकबंदी को मिली रफ्तार, 8 साल में 3,192 गांवों की प्रक्रिया पूरी; 21.12 लाख मामले निपटे